फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP News: Police made minor a punk, open pole, reprimanded

Bijnor : पुलिस ने नाबालिग को बना दिया गुंडा, पोल खुली तो मच गया हड़कंप, जानें पूरा माजरा

Thu, 29 Sep 2022 10:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Sep 2022 10:52 PM IST
सार

बिजनौर पुलिस ने एक नाबालिग को ही गुंडा बना दिया। इस मामले से हड़कंप मचा हुआ है। जानिए आखिर पूरा माजरा क्या है।

विज्ञापन
UP News:  Police made minor a punk, open pole, reprimanded
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर जिले में चादंपुर पुलिस ने एक नाबालिग को न सिर्फ जेल भेज दिया, बल्कि उस पर गुंडा एक्ट लगाने की संस्तुति तक कर डाली। थानेदार से लेकर एसपी तक सभी ने उसकी फाइल पर संस्तुति कर दी। फाइल में नाबालिग की उम्र भी 23 साल दर्शा दी। मामला एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट में पहुंचा तो पुलिस का कारनामा सामने आ गया। उसके वकील ने हाईस्कूल की मार्कशीट दिखाकर एफआईआर और गुंडा एक्ट की संस्तुति के समय नाबालिग होने का दावा किया।

विज्ञापन

 
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की कोर्ट में चल रहे केस के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव कुलचाना निवासी जय सिंह के पुत्र परीक्षित पर 11 मार्च 2020 में छेड़छाड़ की धारा समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ। इसके बाद युवक को जेल भेज दिया गया, बाद में उसकी जमानत हो गई। पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में उसकी उम्र 23 साल दर्शायी और कुछ दिन बाद ही उस पर गुंडा एक्ट की संस्तुति कर दी। फाइल डीएम कार्यालय पहुंची और वहां से केस एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट में पहुंच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने युवक को नोटिस जारी कर इस पर जवाब मांगा। युवक के वकील ने एडीएम कोर्ट में हाईस्कूल की मार्कशीट दाखिल की और उसके नाबालिग होने का दावा किया। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने शासन के नियमों का हवाला देते हुए गुंडा एक्ट की कार्यवाही को निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती में फर्जीवाड़ा: आर्मी इंटेलिजेंस व मुजफ्फरनगर पुलिस ने चार दबोचे, बागपत का सिकंदर है मास्टमाइंड

नाबालिग पर गुंडा एक्ट नहीं लग सकता : एडीएम
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षित पर जब एफआईआर दर्ज हुई और जब गुंडा एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति हुई, तब वह नाबालिग था। उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट देखी गई है। थाना स्तर पर यह चूक कैसी हुई, इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed