{"_id":"6a91ed0f17acf816b30d4082","slug":"fir-against-nine-people-including-the-son-of-nagina-municipality-chairman-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-188732-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगीना पालिका अध्यक्ष के बेटे समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगीना पालिका अध्यक्ष के बेटे समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। नगर पालिका परिषद नगीना की अध्यक्ष के बेटे और नगर निकाय चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज समेत नौ आरोपियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर तीन तलाक पीड़िता को धमकी देने और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।
मोहल्ला कलालान निवासी अरीबा ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी शादी जुनैद के साथ हुई थी। उसकी चार साल की बेटी भी है। आरोप है कि बाद में उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर न्यायालय में वाद चल रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि न्यायालय में तारीख के दौरान भी उसके साथ अभद्रता और मारपीट की जाती है तथा उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया जाता है।
आरोप लगाया कि उसने मामले की शिकायत थाना नगीना पुलिस से की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने पालिका चेयरमैन ताहिरा बेगम के बेटे शाहनवाज पर पुलिस पर प्रभाव डालने और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। महिला का यह भी आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर उसका जीना हराम कर दिया जाएगा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जुनेद, नवेद, अकबर, असलम, रानी, अंजुम, गुड्डिया, कमरजहां और शाहनवाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शाहनवाज बसपा के टिकट पर नजीबाबाद से विधायक पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं।