{"_id":"6a91ecc6369023e7f4011166","slug":"free-travel-hours-spent-waiting-bijnor-news-c-27-1-bij1027-188737-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुफ्त का सफर... इंतजार में घंटों खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुफ्त का सफर... इंतजार में घंटों खर्च
विज्ञापन
बिजनौर में रक्षा बंधन पर रोडवेज परिसर में यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने के लिए बहनें तमाम बाधाएं पार कर घर पहुंची। उन्हें रोडवेज बसों में सफर के दौरान ही परीक्षा देनी पड़ी। यात्रियों से खचाखच भरी रोडवेज बसों में सफर मुश्किल रहा।
रोडवेज बसों में 27 से 29 अगस्त के लिए महिला और उनके सहयात्रियों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा है। निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। शुक्रवार को भी बसों में यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिली, जिसके चलते यात्रियों ने खड़े होकर सफर किया। बसों में स्थानीय रूट नगीना, नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर, नूरपुर जाने वाले यात्रियों की अधिक भीड़ रही। यात्रियों को सकुशल उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे, लेकिन यात्रियों की राहत नहीं मिली। वहीं, सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या बढ़ने से कई स्थानों पर जाम के हालात बने रहे।
दो दिन में 52 हजार ने किया निशुल्क सफर : बिजनौर डिपो की बसों में दो दिन के दौरान करीब 52 हजार महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने निशुल्क सफर किया। डिपो इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि 27 अगस्त को डिपो की बसों में 17168 महिलाओं एवं उनके सहयात्रियों ने सफर किया। 28 अगस्त को यह संख्या बढ़कर करीब 35 हजार पहुंच गई। निगम की ओर से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई लेकिन कई रूटों पर भीड़ कम नहीं हुई।