फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   UP: Bijnor District Panchayat member Ward 35 resigns, the reason will surprise you

UP: बिजनौर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 35 ने दिया इस्तीफा, वजह कर देगी हैरान, त्याग पत्र में लिखीं ये बातें

Thu, 24 Oct 2024 12:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Oct 2024 12:38 PM IST
सार

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जिला पंचायत की राजनीति में उस समय खलबली मच गई जब यहां वार्ड 35 से सदस्य जेबा अनवर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके पति अनवर हुसैन आज सुबह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे और त्यागपत्र साैंपा।

विज्ञापन
UP: Bijnor District Panchayat member Ward 35 resigns, the reason will surprise you
त्यागपत्र साैंपने अनवर हुसैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिला पंचायत की राजनीति में बुधवार को हलचल हुई। वार्ड 35 से जिला पंचायत सदस्य जेबा अनवर के पति अनवर हुसैन जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, वहां उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी बिजनौर विकास मिश्रा को पद से त्याग पत्र सौंपा।

विज्ञापन


विकास खंड नूरपुर के ग्राम फजलपुर ढाकी निवासी जेबा अनवर पत्नी अनवर हुसैन वर्तमान में वार्ड 35 से जिला पंचायत सदस्य है। जिला पंंचायत बोर्ड में वह निर्माण समिति की अध्यक्ष भी हैं। त्याग पत्र में कहा कि वह जनता के हित से कार्य नहीं कर पा रही हैं। इसलिए स्वेच्छा से बिना किसी के दबाव में अपने पद से त्याग पत्र दे रही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन देने से किसानों का इनकार, दे डाली ये चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं उनके पति अनवर हुसैन ने जिला पंचायत कार्यालय में खड़ी अपनी गाड़ी पर लिखा पद भी हटाने लगे। उधर अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य जेबा अनवर के पति अनवर हुसैन ने इस्तीफा दिया है। पत्र में इस्तीफा देने का व्यक्तिगत कारण लिखा है। 

अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार जिला पंचायत सदस्य पद से त्याग पत्र देने के लिए निर्वाचित सदस्य को ही आना चाहिए। उन्होंने त्याग पत्र को निर्णय के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed