{"_id":"6089aee68ebc3e8dc13189fa","slug":"uncontrolled-infection-negligent-congestion-bijnor-news-mrt536391683","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू हुआ संक्रमण, लापरवाह हुई भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू हुआ संक्रमण, लापरवाह हुई भीड़
विज्ञापन
बेकाबू हुआ संक्रमण, लापरवाह हुई भीड़
बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है और लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। अस्पतालों से लेकर बाजारों तक में कोविड की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। लोग बिना मास्क लगाए घूमते नजर आ रहे हैं। कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है।
जनपद में लगभग एक महीने से कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। सैकड़ों लोग प्रतिदिन संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ ही आजकल ऐसा बुखार चल रहा है कि यह लोगों की जान लेने पर तुला है। ऐसे में हर कोई परेशान है, लेकिन फिर भी लोग समझने को तैयार नहीं हैं। केवल अप्रैल माह के आंकड़ों पर गौर करें तो जितने केस पूरे साल मिले उतने अकेले अप्रैल माह में ही मिले हैं। भीड़भाड़ केवल किसी एक स्थान पर ही नहीं, बल्कि जिला अस्पताल में भी यही हो रहा है।
बुधवार को जिला अस्पताल में भी लोग भीड़ लगाते देखे गए। ये लोग स्वयं को एंटी कोविड वैक्सीन लगवाने को आए थे, लेकिन फिर भी सामाजिक दूरी का पालन करना उचित नहीं समझा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. ज्ञानचंद बताते हैं कि उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर नागरिक से दो गज दूरी-मास्क है जरूरी का पालन करने की अपील कर रखी है। इसके बावजूद लोग ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन
जांच के लिए भीड़ उमड़ी, किट खत्म हुईं
अफजलगढ़। निवार्चन अधिकारी की ओर से पंचायत चुनाव मतगणना स्थल पर बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के प्रवेश न दिए जाने के आदेशों के बाद भारी संख्या में लोग जॉच कराने पहुंचे। किंतु आरटीपीसीआर जांच के लिए पर्याप्त सामग्री के न होने से जांच नहीं की जा सकी। बुधवार को सीएचसी पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों तथा उनके समर्थकों में कोरोना जांच कराने के लिए भीड़ लग गई। राजेंद्र सिंह, अयोध्या प्रसाद, गुफरान, सलीम, गजराम, अमिताभ, गौरव चौहान, बबलू चौहान, मदनलाल तथा मेघराज सिंह आदि दर्जनों लोगों का कहना है कि वह मंगलवार को भी कोरोना जांच के लिए सीएचसी पहुंचे थे, किंतु मंगलवार को भी जांच नहीं हो पाई। उन्होंने डीएम से शीघ्र समस्या का समाधान कराने तथा सीएचसी पर जांच सुचारु कराने की मांग की है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सर्वेश निराला का कहना है कि एंटीजन जांच की गई है आरटीपीसीआर किट न होने के कारण जांच नही की जा सकी। किट उपलब्ध होते है जांच सुचारु कराई जाएगी।