फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths of Bijnor died due to drowning in river in Mumbai, atmosphere of sorrow in families

UP: मुंबई की नदी में डूब गए बिजनौर के दो लाल, मौत मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 12 Aug 2023 10:13 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 10:13 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर के दो युवक मुंबई की नदी में नहाते समय डूब गए। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two youths of Bijnor died due to drowning in river in Mumbai, atmosphere of sorrow in families
नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के करौंदा पच्दू और बूंदकी निवासी दो युवकों की मुंबई में नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने रविवार को दोनों युवकों के शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिए।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव करौंदा पच्दू निवासी फुरकान का लगभग 22 वर्षीय पुत्र सलमान मुंबई के उल्हासनगर में अपने ममेरे भाई थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव बूंदकी निवासी सरफराज (27) पुत्र मोहम्मद असलम के साथ गाड़ी सही करने का गेराज चलाता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे दोनों युवक नहाने के लिए उल्लासनगर के पास से गुजर रही नदी में चले गए। नदी में नहाते समय गहरे पानी में पहुंचने के बाद दोनों युवक डूब गए। गोताखोरों ने दोनों की नदी में तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को गोताखोरों ने दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए। सूचना पर दोनों युवकों के परिजन मुंबई पहुंचे। वहां से बिना पुलिस कार्रवाई के ही परिजन नदी में डूबे सलमान और सरफराज का शव लेकर गांव को चल पड़े हैं। दोनों युवकों के नदी में डूबने से मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। करौंदा पद्दू का युवक अविवाहित था, जबकि बूंदकी का मृतक सरफराज अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed