दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर ने वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में किशनपुरी में हुई स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। पुलिस ने रेलवे रोड स्थित प्रेमपुरी से दो छात्रों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया था, जिनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
देर रात तक चली पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बाहरी है, जिनका कारोबारी के परिवार या फैक्ट्री से कोई संबंध नहीं है। जांच में आया है कि दोनों एलएलबी के छात्र हैं, जो अपना कारोबार करना चाहते थे।
लूट के इरादे से ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। आरोपी कई दिन से रेकी कर रहे थे, उन्हें पता था कि कारोबारी का बड़ा बेटा नवीन रोजाना सुबह अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूमने के लिए जाता है।
यह भी पढ़ें: Maa Tujhe Pranaam: मिनी मैराथन में देश के लिए दौड़े मेरठ के युवा, भारत मां के नारों से गूंजा स्टेडियम
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की गई। दोनों ने लूट और हत्या की वारदात कबूल की है।
असुर और मिर्जापुर वेबसीरीज को देखकर की वारदात
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रियांक ने वर्ष 2020 में असुर और मिर्जापुर समेत कई वेबसीरीज देखी थी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम देने की योजना बना ली थी। उन्होंने यू-ट्यूब पर पुलिस से बचने के तरीक देखे। इसके बाद बाइक की नंबर प्लेट बदली, ग्लाउज, मास्क और हेलमेट का इस्तेमाल किया गया।
बाइक पर नम्बर प्लेट बदलने के दौरान ओएलएक्स पर देखकर इसी मॉडल की बाइक का नम्बर प्रयोग किया गया ताकि ऐप पर चैक करने पर यही बाइक प्रदर्शित हो। यू-ट्यूब पर ही तिजोरी काटने के लिए ग्राइंडर का प्रयोग करना सीखा गया तथा वर्ष 2022 में बागपत अड्डे के पास से ग्राइंडर खरीदा। घटना से एक दिन पहले भी आरोपी कमरा किराये पर लेने के बहाने से कारोबारी के घर पर गया था।