फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two leopards caged in 24 hours, two more claimed

Bijnor News: 24 घंटे में दो गुलदार पिंजरे में कैद, दो और होने का दावा

Sat, 31 Oct 2026 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two leopards caged in 24 hours, two more claimed
नहटौर के गांव नरगदी नवादा में पिंजरे में कैद गुलदार। स्रोत वन विभाग
नहटौर। क्षेत्र के गांव महमूदपुर कामिल उर्फ नरगदी नवादा के जंगल में 24 घंटे के भीतर दो गुलदार पिंजरे में कैद हो गए। बृहस्पतिवार को एक गुलदार पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने पिंजरा दोबारा उसी स्थान पर लगा दिया था। शुक्रवार को फिर एक गुलदार पिंजरे में फंस गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का दावा है कि बृहस्पतिवार को पिंजरे में गुलदार फंसने के दौरान दो अन्य गुलदार पिंजरे के ऊपर रखी पुआल पर बैठे थे। शोर मचाने पर वे जंगल की ओर भाग गए थे। ग्रामीणों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को भी एक गुलदार गांव से कुत्ते को उठाकर ले गया था। शुक्रवार को फिर गुलदार के पिंजरे में फंसने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम गुलदार को पिंजरे सहित रेंज कार्यालय ले गई। सेक्शन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुए बच्चे, माता-पिता जंगल में
ग्राम प्रधान अजहर के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में एक साथ चार गुलदारों को विचरण करते देखा था। इनमें से दो गुलदार 24 घंटे के भीतर वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गए। ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए दोनों गुलदार बच्चे हैं, जबकि उनके माता-पिता अभी भी जंगल में मौजूद हैं और वे आकार में बड़े हैं। दो अन्य गुलदारों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed