फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two friends who went to take bath in Ganga died by drowning

Bijnor News: नहाने गए दो दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत

Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Two friends who went to take bath in Ganga died by drowning
मंडावर के खादर क्षेत्र में गंगा में दो युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।
बिजनौर। गर्मी से निजात पाने के लिए पांच दोस्त गंगा में नहाने के लिए पहुंचे। जिनमें दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों किशोरों की मौत से उनके परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडावर के मोहल्ला कस्साबान निवासी समीर पुत्र हकीम उर्फ कल्लू, तनवीर पुत्र तहजीम, अमन, अनस, और तैय्यब गंगा नदी में स्नान करने के लिए मीरापुर खादर पहुंचे। मीरापुर खादर में गंगा किनारे एक नाव खड़ी हुई थी, पांचों दोस्त नाव पर चढ़कर गंगा में छलांग लगाने लगे। इसी बीच समीर और तनवीर ने नाव पर खड़े होकर गंगा में छलांग लगा दी। छलांग लगाते ही दोनों गहरे पानी में पहुंच गए और बाहर नहीं निकल सके। बाहर खड़े इनके अन्य तीनों दोस्तों से शोर भी मचाया मगर मौके पर कोई मौजूद था। आखिरकार दोनों गंगा में डूब गए।
विज्ञापन

दोनों किशोरों के गंगा में डूबने की खबर पर परिजन और आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सीओ संग्राम सिंह और मंडावर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। मगर चिकित्सकों ने तनवीर (16) और समीर (16) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही इनके परिवारों में गम का माहौल छा गया। गंगा में डूबकर मरने वाला समीर पांच बहनों का इकलौता भाई था। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि दो किशोरों की गंगा में डूबने की वजह से मौत हुई है। जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

मंडावर के खादर क्षेत्र में गंगा में दो युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।

मंडावर के खादर क्षेत्र में गंगा में दो युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।

मंडावर के खादर क्षेत्र में गंगा में दो युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।

मंडावर के खादर क्षेत्र में गंगा में दो युवकों के डूबने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed