{"_id":"687d3631e26e0264bf0ee2bd","slug":"two-friends-going-to-take-kanwar-died-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-155239-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कांवड़ लेने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
Mon, 21 Jul 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भागूवाला में सड़क हादसे में मरने वाले कांवड़ती रंजीत का फाइल फोटो।
नजीबाबाद/मंडावली। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर भागूवाला के पास शनिवार रात डिवाइडर से बदायूं के कांवड़ियों की बाइक टकरा गई। हादसे में उसपर सवार दोनों शिवभक्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों दोस्त थे और बाइक से गंगाजल लाने के लिए बदायूं से हरिद्वार के लिए निकले थे। भागूवाला क्रेशर के पास रात करीब 1:45 बजे तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में श्री राम कॉलोनी उसावा बदायूं निवासी रंजीत (27) और उसका साथी अंकित (29) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक रंजीत की हरिद्वार में ससुराल है। उसने तीन दिन पहले अपने ससुर नरपल से हरिद्वार आने की बात कही थी।
हरिद्वार जाते समय रंजीत के साथ उसका दोस्त अंकित बाइक पर सवार था। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए निकले थे। रंजीत के भाई ओमवीर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राम प्रताप सिंह देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। nमोबाइल फोन से हुई मृतकों की पहचान : रंजीत और अंकित की पहचान उनके मोबाइल फोन के सिम से हुई। घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घटना में टूट चुके मृतक रंजीत के मोबाइल का सिम निकाल कर परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलने के बाद बदायूं से बदहवास हालत में परिजन मंडावली थाने पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजन बदायूं ले गए।