फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bikes collided with car, five injured

कार से टकराई दो बाइकें, पांच घायल

Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided with car, five injured
कार से टकराई दो बाइकें, पांच घायल
विज्ञापन

धामपुर। नहटौर मार्ग पर शनिवार को हर्रा के पास कार और दो बाइकों की आमने सामनेेेेे की टक्कर हो गई। कार से हुई टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई। हादसे में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो बच्चे शामिल है। घटना के बाद कार में सवार व चालक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया। घायल एक मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के गांव नन्हेड़ा निवासी अंकित है।

पुलिस के अनुसार एक कार नहटौर से धामपुर की ओर से आ रही थी। गांव हर्रा के पास कार और नहटौर की ओर से जा रही दो बाइकों में एक-एक कर टक्कर हो गई। टक्कर होने से एक बाइक में आग लग गई। जिसकी बाइक में आग लगी वह मुजफ्फरनगर के भोपा थाने के गांव नन्हैडा निवासी अंकित है। घायल अंकित को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। अंकित काशीपुर से अपने घर नन्हैडा जा रहा था। इतना ही नहीं कार से एक अन्य बाइक भी टकराई। बताया गया है कि इस बाइक से नूरपूर निवासी युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नहटौर में रिश्तेदारी में रक्षाबंधन का पर्व मनाने को जा रहा था। दंपती भी दोनों बच्चों के साथ घायल हो गए। पुलिस ने कार और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed