{"_id":"6902662af1e856aa720c2c3a","slug":"truck-crushes-bike-riders-one-dead-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-163865-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
शेरकोट। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुरेश कुमार 50 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा है। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
बुधवार दोपहर हाफिजाबाद बिहारीपुर निवासी सुरेश कुमार अपने साथी सुभाष के साथ बाइक से धामपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह मुबारकपुर कुंडा के निकट पहुंचे। तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे सुरेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने मृतक सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक अविवाहित था। गांव में ही परचून की दुकान चलाकर अपनी जीविका चला रहा था। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।