{"_id":"66b545c6fe1a0e2f880fec94","slug":"truck-and-dcm-collide-driver-dies-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-128426-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रक और डीसीएम की टक्कर, चालक की मौत
Fri, 09 Aug 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, पैजनिया। बिजनौर, नूरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम खासपुरा के निकट ट्रक और डीसीएम की टक्कर में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पैजनिया पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। टक्कर के बाद सड़क पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
बुधवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे बिजनौर, नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम खासपुरा के भट्ठे के नजदीक बिजनौर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में डीसीएम चालक अलीमुद्दीन पुत्र इद्दू निवासी खालापार जनपद मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। दुर्घटना से मार्ग पर दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।