फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tricolor yatra taken out across the district on the elixir of independence

आजादी के अमृत महोत्सव पर जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra taken out across the district on the elixir of independence
आजादी के अमृत महोत्सव पर जिलेभर में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा युवा मोर्चा ओर से नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी ने की। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, सदर विधायक सूची मौसम चौधरी, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान शहर में भारत माता की जय नारे लगाए गए। इसके अलावा यात्रा में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुधांशु काकरान, अक्षय अग्रवाल, कार्तिक, सौरभ, कुश जिंदल, विकास कश्यप, पावेंदर कुमार, संगीता अग्रवाल, माया पाल, संजीव गुप्ता, देवेंद्र मलिक, ललित कुमार, राजीव कुमार, कुंवरजीत सिंह, तुषार मलिक, नितेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
यात्रा में युवाओं ने लगाए भारत माता के जयकारे
अफजलगढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ अंकित राजपूत व कपिल सिंह ने तिरंगा लहराकर किया। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित राजपूत के नेतृत्व में युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगायात्रा बादीगढ़ से शुरू होकर मानियावाला, कासमपुरगढ़ी, जिक्रीवाला होते हुए अफजलगढ़ पहुंची। तिरंगा यात्रा में युवाओं ने देशभक्ति गीत व भारत माता के जमकर नारे लगाए। इस मौके पर अंकित राजपूत, चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी, संजीव गहलोत, तेजपाल सिंह, रोबिन अग्रवाल, वसीम अंसारी, कपिल सिंह, उदित राजपूत, आलोक राजपूत, खेल सिंह राजपूत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं द्वारिकेश शुगर मिल में तिरंगे का वितरण किया गया। गन्ना महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका ने बताया कि मिल परिसर में रह रहे परिवारों और किसानों को दस हजार झंडे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के विभिन्न मार्गों से निकाली गई तिरंगा यात्रा
हल्दौर। नगर में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में सभागार कक्ष में पूजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइकों से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी ने किया। तिरंगा यात्रा महलवाला, रईसान, शहीद स्मारक, लक्कड़शाह चौराहा, टाटमोहरा, जामा मस्जिद, धूलियावाला आदि मार्गों से होते हुए सभागार कक्ष पर संपन्न हुई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार चानू, वैभव प्रताप कुश, नगर मंत्री तुषार, रस्तोगी, मंडल संयोजक संजीव कुमार चौहान, राजकुमार सिंह, बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम वर्मा, अंकुर चौधरी, हिमांशु मौर्य, आशीष विश्वकर्मा, अमित चौहान, अनुराग चौहान, शिवा सैनी, गौतम कुमार, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हाथों पर तिरंगा झंडा लेकर रैली में निकले युवा
नगीना। आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा नगर कमेटी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान युवा हाथों में तिरंगा लेकर निकले। साथ ही भारत माता की जय के नारों के साथ आगे बढ़े। बिश्नोई सराय स्थित एक विद्यालय के पास यात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी मूर्ति तिराहे पर पहुंची। जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, नगर मंत्री लवी मित्तल, पूर्व सभासद बदर मुनीम, केशव दीक्षित, लाला राधेश्याम अकादमी के प्रबंधक संजीव अग्रवाल आदि शामिल रहे।

नगर व ग्रामीण क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा
किरतपुर। भाजपा युवा मोर्चा ओर से नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली का शुभारंभ पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली किरतपुर रामा कॉलेज से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौराहा, नगीना चौराहा से होती हुई हनुमान धाम पर समाप्त हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, रितिक त्यागी, डॉ. अमित कुमार, दर्शित चौधरी, अनुज चौधरी, अंकित चौधरी, अनमोल कुमार, मोनू कुमार, राजू, आकाश कुमार आदि रहे।

नगीना में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

नगीना में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed