फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transport Corporation will survey 30 routes

Bijnor News: 30 रूटों का सर्वे करेगा परिवहन निगम

Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will survey 30 routes
बिजनौर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत देहात से जिला मुख्यालय तक बस संचालन के लिए 30 आवेदन आए। अब परिवहन निगम की ओर से सभी प्रस्तावित रूटों का सर्वे किया जाएगा। नियमों पर खरा उतरने के बाद ही बसों के संचालन की अनुमति दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों तक यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना चलाई जा रही है। अलग-अलग रूटों पर बस संचालन के लिए आवेदन मांगे गए थे। लोगों ने अपनी सुविधा देखते हुए आवेदन किया। अब परिवहन निगम की ओर से प्रस्तावित प्रत्येक रूट पर गांवों की संख्या, किलोमीटर, आवागमन के लिए वाहन की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं का सर्वे किया जाएगा। नियम पूरे होने के बाद ही प्रस्तावित रूट पर बस चलाने की अनुमति मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि गाइडलाइन जारी होने के 45 दिन में रूट पर बस चलाने का नियम है। प्राप्त आवेदन के अनुसार रूटों का सर्वे कर अप्रैल माह में बस संचालित हो सकेंगी। इसके लिए बस स्वामियों कोई रूट परमिट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें केवल परिवहन निगम को 1500 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed