{"_id":"6348573e0935946f1b47c2d2","slug":"traffic-affected-due-to-incomplete-construction-of-four-lane-nazibabad-news-mrt609455227","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागूवाला में फोरलेन का कार्य बंद होने से मार्ग पर आवागमन में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागूवाला में फोरलेन का कार्य बंद होने से मार्ग पर आवागमन में हो रही परेशानी
विज्ञापन
फोरलेन के अधूरे निर्माण से यातायात प्रभावित
भागूवाला/नजीबाबाद। भागूवाला में फोरलेन का निर्माण कार्य अधूरा होने से यातायात प्रभावित है। मार्ग पर गड्ढों और कंकरीट से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं वाहन फिसलने से कई राहगीर चोटिल भी हो चुके हैं।
भागूवाला निवासी अहमद हसन, विरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शाबान अहमद, ज्ञान सिंह का कहना है कि भागूवाला में पिछले तीन महीने से फोरलेन का निर्माण कार्य बंद हैं। हाइवे के 150 मीटर के दो खंडों पर फोरलेन का निर्माण कार्य होना शेष है। अधूरे पड़े मार्ग पर कई जगहों पर गहरे गड्ढों, धूल और कंकरीट से यातायात प्रभावित हो रहा है। बारिश से मार्ग पर जलभराव हो जाता है, जिस कारण राहगीरों को कई दिनों तक जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों की समस्या को देखते हुए फोरलेन अधिकारियों ने दो सप्ताह पूर्व मार्ग पर बजरी और तारकोल डलवाया था, लेकिन बारिश होने से मार्ग की बजरी और तारकोल उखड़ गया। मार्ग पर दोपहिया वाहनों के फिसलने से वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने फोरलेन के अधिकारियों से जल्द भागूवाला क्षेत्र में मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
वर्जन..
भागूवाला क्षेत्र के फोरलेन निर्माण में विद्युत पोल बाधा बन रहे हैं। विद्युत निगम से पोल हटवाने को कहा गया था, विद्युत पोल हटने के बाद फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
- वीपी पाठक, परियोजना निदेशक, हाईवे अथॉरिटी।