फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Toll collection at Shadipur Plaza may begin in June

Bijnor News: शादीपुर प्लाजा पर जून में शुरू हो सकती है टोल वसूली

Thu, 16 Apr 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Toll collection at Shadipur Plaza may begin in June
बरुकी। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बिजनौर-कोतवाली के बीच शादीपुर के पास टोल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। मई के अंत तक टोल निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। जून से टोल वसूलना शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

टोल का निर्माण पूरा हो चुका है। दोनों लेन के ऊपर टिन शेड भी डाल दिया गया है। जनपद में पहली बार टू लेन सड़क पर टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल प्लाजा बनाने का क्षेत्र के लोगों ने काफी विरोध किया था लेकिन निर्माण चलता रहा। इसके आसपास कई स्कूल हैं। इसके अतिरिक्त दैनिक यात्री, भारतीय किसान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता भी टोल का विरोध कर रहे थे। मामला न्यायालय में भी पहुंचा लेकिन टोल का निर्माण हो गया। टोल का निर्माण होने के बाद बिजनौर से नगीना का सफर महंगा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि टोल निर्माण मई के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों के लिए रहेगी मासिक पास की सुविधा : शादीपुर टोल प्लाजा पर क्षेत्रवासियों के लिए मासिक पास की सुविधा रहेगी। पास 320 रुपये मासिक में बनेगा। इसके बाद यात्री कितनी बार भी टोल से निकल सकेंगे। 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed