{"_id":"5f11de088ebc3e63c45c2778","slug":"today-grasshopper-attack-can-happen-in-the-district-bijnor-news-mrt491730112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले में हो सकता है टिड्डी का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले में हो सकता है टिड्डी का हमला
विज्ञापन
आज जिले में हो सकता है टिड्डी का हमला
बिजनौर। पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने अब वेस्ट यूपी का रुख कर लिया है। टिड्डी दल बरेली से रामपुर की ओर बढ़ रहा है। अगर यही परिस्थिति रही तो टिड्डी दल शनिवार को बिजनौर तक पहुंच सकता है। इसे लेकर कृषि और गन्ना विभाग सतर्क हो गए हैं। किसानों से शनिवार को खेतों पर रहने को कहा गया है। दोनों विभागों ने भी टिड्डी दल से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है।
करीब दो महीने पहले वेस्ट यूपी में टिड्डी दल के आने की आशंका थी, लेकिन तब टिड्डी दल हवा के बहाव के साथ मध्य प्रदेश की ओर उड़ गया था। मध्य प्रदेश में फसलों को बर्बाद करने के बाद टिड्डी दल ने दिल्ली व यूपी के आगरा आदि जिलों की ओर रुख किया था। जहां भी टिड्डी दल जाता है उसे खत्म करने के लिए प्रयास किए जाते हैं। अब तक टिड्डी दल जहां था वहां हरी फसलों का इतना भंडार नहीं है जितना वेस्ट यूपी में और खासतौर पर बिजनौर में है। अब टिड्डी दल वेस्ट यूपी में घुस चुका है। टिड्डी दल ने शुक्रवार को बरेली के कस्बे करीमगंज में डेरा डाला है। यह टिड्डी दल इतना विशाल है कि उसका एक छोर यूपी तो दूसरा उत्तराखंड में है। इस समय पूरबा हवा चल रही है। पूरबा हवा में पूरी संभावना बनी हुई है कि शनिवार को टिड्डी दल बिजनौर जिले में आ सकता है। टिड्डी दल के सबसे पहले बिजनौर जिले में अफजलगढ़ क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इसे लेकर कृषि विभाग व गन्ना विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है।
एक दिन में 200 किलोमीटर का सफर
टिड्डी दल वर्तमान में हवा की गति थोड़ी तेज होने पर एक दिन में 200 किलोमीटर तक का सफर तय कर रहा है। बृहस्पतिवार को टिड्डी दल पीलीभीत में था जबकि शुक्रवार को वह बरेली तक आ पहुंचा है। टिड्डी दल सुबह को आठ से नौ बजे के बीच उड़ना शुरू करता है और शाम को दिन छिपने पर खेतों में बैठता है। यह खाली खेतों में अंडे भी देता है। टिड्डी दल जहां भी रुकता है वहां फसलों को तबाह कर देता है।
विज्ञापन
ये है दोनों विभागों की तैयारी
टिड्डी दल को मारने में प्रयोग होने वाले रसायन को पहले ही स्टॉक कर लिया गया था। कृषि विभाग ने चीनी मिलों के स्प्रेयर, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों, ट्रैक्टर से चलने वाली स्प्रे मशीन रखने वाले किसानों को तैयार रहने को कहा है। इन्हें पानी की आपूर्ति करने के लिए नगर पालिका के टैंकों को भी तैयार किया गया है। कहीं स्प्रे होगा तो ये मशीन स्प्रे करेंगी और नगर पालिका के टैंकर पानी पहुंचाएंगे।
खेतों में थाली बजाएं किसान
टिड्डी दल को मारना उनसे निजात पाने का सबसे सही तरीका है। साथ ही किसान खेतों में अपने परिवार के साथ थाली, परात आदि बर्तन लेकर मौजूद रहें। टिड्डी दल आने पर इन्हें जोर जोर से बजाएं। ढोल आदि भी बजाएं। ऐसा करने पर टिड्डी दल शोर वाली जगह पर नहीं रुकेगा और उड़कर आगे निकल जाएगा।
हर परिस्थिति से निपटने को तैयार : जिला कृषि अधिकारी
जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र का कहना है कि टिड्डी दल को खत्म करने के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। सभी संसाधन जुटा लिए गए हैं। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि शनिवार को किसान खेतों में ही रहें। खेतों में थाली बजाकर टिड्डी दल को भगाएं। गन्ना विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।