फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Today, 5232 candidates will appear for the Lekhpal recruitment exam at 12 centres.

Bijnor News: आज 12 केंद्रों पर 5232 परीक्षार्थी देंगे लेखपाल भर्ती परीक्षा

Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Today, 5232 candidates will appear for the Lekhpal recruitment exam at 12 centres.
बिजनौर। जनपद में 12 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आज होगी। इस परीक्षा में 5232 अभ्यर्थी पंजीकृत है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और अफसरों की निगरानी में संपन्न होगी।
विज्ञापन

शहर में लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर, किसान इंटर कॉलेज पीली चौकी, ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू, किसान इंटर कॉलेज मंडावली, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर समेत 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। लेखपाल भर्ती परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से नकल विहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने पिछले सप्ताह बैठक ली थी। परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, गलियारों और विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। निर्बाध बिजली आपूर्ति रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed