फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Gaurav shot and killed teacher Naushad in retaliation for a thrashing

बिजनौर: पिटाई के बदले गौरव ने गोली मारकर की शिक्षक नौशाद की हत्या, गांव के युवक-युवती का प्यार बना वजह

Wed, 16 Sep 2026 06:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 16 Sep 2026 06:56 PM IST
सार

बिजनौर में स्कूल के बाहर शिक्षक नौशाद की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। गांव की एक युवती को गौरव बहन मानता था, जिसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। गौरव ने युवती की मां को बताया तो युवक ने अपने परिचित दोस्त नौशाद को इस बारे में जानकारी दी। नौशाद ने गौरव की पिटाई कर दी थी।

विज्ञापन
Bijnor: Gaurav shot and killed teacher Naushad in retaliation for a thrashing
नौशाद अहमद की फाइल फोटो और गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव राहतपुर निवासी नौशाद अहमद की प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के बाहर हत्या गौरव राठी ने मारपीट का बदला लेने के लिए की थी। एक युवती और युवक के विवाद में शिक्षक नौशाद ने गौरव को चार दिन पहले पीटा था। गौरव ने मंगलवार को शिक्षक नौशााद को गोली मार दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव राठी का चालान कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 

मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक नौशाद घर के लिए निकले। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे गौरव राठी ने तमंचे से गोली मार दी। दो गोली शिक्षक के सीने में लगीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने दो तमंचे, 315 बोर के सात कारतूस समेत थाने में आत्मसमर्पण किया था। मृतक शिक्षक नौशाद की पत्नी खुर्शीदा की तहरीर पर पूरनपुर गढ़ी निवासी आरोपी गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बिजनौर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि पूछताछ में गौरव ने अपना जुर्म कबूला है। उसने कहा कि करीब चार माह पहले उसने गांव एक युवती को तालिब नामक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर देखा था। दरअसल, आरोपी गौरव और युवती की मां बंगाल की हैं। इसके चलते आरोपी युवती को बहन मानता है। इसलिए, उसने युवती के तालिब के साथ घूमने की जानकारी उसके भाई को दी। 
उधर, तालिब ने इसकी शिकायत नौशाद से की। चार दिन पहले नौशाद ने इस प्रकरण से गौरव को दूर रहने के कहा। मना करने पर शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की। इसी के विरोध में गौरव ने शिक्षक नौशाद की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

गौरव ने एक साल पहले शेखर से खरीदे थे तमंचे
प्रेसवार्ता करते हुए एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि आरोपी गौरव राठी ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे एक साल पहले किसी शेखर नाम के व्यक्ति से खरीदे थे। जांच में पता चला कि शेखर की मौत हो गई है।

हत्या और आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने आरोपी गौरव पर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा प्राथमिकी में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट भी बढ़ाई गई है।
 

हर हाल में शिक्षक को मारने की थी मंशा, दो तमंचे साथ लेकर गया था गौरव
नौशाद अहमद की हत्या से गांव सौपुरी और पुरनपुर गढ़ी के ग्रामीण आश्चर्य में हैं। उन्हें यकीन नहीं आ रहा कि गौरव इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। गौरव दो तमंचे लेकर गया था। इसके पीछे मंशा थी कि अगर एक तमंचा नहीं चले तो दूसरे तमंचे से वह शिक्षक को मौत की नींद सुला सके।

दसवीं पास गौरव, व्यवहार में था गुस्सा
पुरनपुर गढ़ी निवासी 25 साल का गौरव दसवीं पास बताया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गौरव काफी गुस्सैल है, नशा भी करता है, लेकिन वह इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देगा, यह नहीं मालूम था। शिक्षक नौशाद अहमद गौरव को अच्छी तरह जानते थे।

ये भी देखें...
भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार: सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए ली अंकित की हत्या की जिम्मेदारी, बोला- नशे में था जी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed