फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   To strengthen the farmers' movement, the farmers shouted

किसान आंदोलन को मजबूती देने को किसानों ने भरी हुंकार

Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
To strengthen the farmers' movement, the farmers shouted
नजीबाबाद में लोनिवि निरीक्षण भवन में बैठक करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
किसान आंदोलन को मजबूती देने को किसानों ने भरी हुंकार
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू की मासिक बैठक में पदाधिकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए अधिक संख्या में अपनी सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने जल्द गन्ना भुगतान न होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

लोनिवि के गेस्ट हाउस में सोमवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। मदन सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीति अपना रही है। किसानों पर जबरन कृषि कानूनों को थोपा जा रहा है। उन्होंने किसानों से आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में भाकियू की महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन का मजबूती देने के लिए अधिक संख्या में किसानों से सहभागिता करने की अपील की। बैठक में भाकियू पदाधिकारियों ने नजीबाबाद चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने, गन्ने का भुगतान जल्द करने, गन्ने के दाम में वृद्धि करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी। बैठक में डा. गजेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, बलराम सिंह, इकबाल सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, नरदेव सिंह, विनोद परमार, सुखराम सिंह, हुकुम सिंह, अजय कुमार, राजवीर, विजय सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed