फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three youths of village Ratangarh prosecuted

घर में पत्थर फेंकने से मना करने पर दंपति पर हमला किया

Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three youths of village Ratangarh prosecuted
शिवाला कलां। घर में पत्थर फेंकने से मना करने पर गांव के एक युवक ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर दंपति पर हमलाकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

गांव रतनगढ़ निवासी हर्षवर्धन त्यागी का मकान गांव के बीच में बना हुआ है। हर्षवर्धन परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। गांव का मकान बंद रहता है। शुक्रवार को हर्षवर्धन अपनी पत्नी रुचि देवी एवं रिश्तेदार सिसौना निवासी विकास कुमार के साथ रतनगढ़ आया था। शाम को उनके घर में कई पत्थर फेंके गए। उन्होंने छत पर चढ़कर देखा तो गांव का ही इसरार पत्थर फेंककर भागता नजर आया। उन्होंने उसका विरोध किया तो वह गाली गलौज करने लगा और फोन करके अपने भाईयों को बुला लिया। हर्षवर्धन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके घर पर पथराव किया। घर में घुसकर उसके, उसकी पत्नी और रिश्तेदार के साथ मारपीट की। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आते देखकर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। मारपीट में विकास एवं हर्षवर्धन की पत्नी रुचि घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विकास और रुचि को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने हर्षवर्धन की तहरीर पर अबरार, इसरार, इमरान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed