फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three crore rupees allocated in community investment scheme

Bijnor News: सामुदायिक निवेश योजना में तीन करोड़ रुपये आवंटित

Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three crore rupees allocated in community investment scheme
- ग्रामीण आजीविका मिशन की 274 महिलाओं के समूहों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की 274 महिलाओं के समूहों को सामुदायिक निवेश योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। सरकार की ओर से इसके लिए तीन करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। प्रत्येक समूह को लगभग एक से लेकर सवा लाख रुपये का आवंटन होगा। सरकार का उद्देश्य मिशन की महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
ब्लाॅक मिशन प्रबंधक राजकुमार सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से मिशन के उत्थान के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सुगमता की दृष्टि से ब्लाॅक क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है। सभी कलक्टरों को मिलाकर ब्लॉक में 1220 समूह संचालित हैं। इनमें करीब 15 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। ब्लॉक में 1220 समूह में से सरकार की ओर से ऐसे 274 समूहों का चयन किया गया है, जो राेजगार के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश में जिले के नाम को रोशन कर रहे है।
विज्ञापन

ऐसी सभी समूहों को सरकार मिशन के माध्यम से सामुदायिक निवेश योजना के तहत लाभान्वित करने के लिए जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से करीब तीन करोड़ की धनराशि का आवंटन हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक और ब्लाॅक के माध्यम से संबंधित समूहों को धन का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed