फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   This time there was a great opportunity to take PoK: Chandrashekhar

इस बार पीओके लेने का बहुत अच्छा मौका था : चंद्रशेखर

Wed, 30 Jul 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
This time there was a great opportunity to take PoK: Chandrashekhar
संसद भवन के बाहर राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल नगीना सांसद चंद्रशेखर। स्रोत
नगीना। संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की सेना ने जो हिम्मत जुटाई थी, यदि सरकार उसकी मदद करती तो नरेंद्र मोदी इस बार पाकिस्तान के भी प्रधानमंत्री होते। कहा कि इस बार पीओके को लेने का बहुत अच्छा मौका था, जिसमें चूक नहीं होनी चाहिए थी।
सांसद ने सवाल किया कि हमारी विदेश नीति में क्या खामी रह गई कि इस बार कोई भी अरब देश हमारे साथ खड़ा दिखाई नहीं दिया, जबकि 1965, 71 और 99 के युद्ध में किसी भी अरब देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया था। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि आतंकवादियों के भारत पहुंचने में किसने मदद की? सुरक्षा एजेंसी को यदि आतंकवादी घटना होने के पहले से इनपुट मिले थे, तो उस पर क्या कार्रवाई हुई? पर्यटकों की सुरक्षा के लिए उपाय क्यों नहीं किए गए?
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह मांग उठानी चाहिए कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं करता, उसकी आर्थिक मदद नहीं होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि सरकार में शामिल लोग अखंड भारत की बात करते हैं, इससे अच्छा मौका और कब मिल सकता था? उन्होंने यह भी सवाल किया कि हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पहलगाम का दौरा क्यों नहीं किया? सांसद ने सेना व अर्धसैनिक बलों के वेतन को टैक्स मुक्त कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed