फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   There are many flaws... neither an underpass was built nor a foot overbridge was arranged

Bijnor News: खामियां तमाम... न तो अंडरपास बना, न फुट ओवरब्रिज का इंतजाम

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
There are many flaws... neither an underpass was built nor a foot overbridge was arranged
शेरकोट में बना फुट आोवर ब्रिज। संवाद

विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। हरिद्वार काशीपुर हाईवे जिले के 12 से अधिक गांव के बीच से होकर गुजर रहा है। मगर इन गांव में हाईवे को पार करने के लिए न फुटओवर ब्रिज बनाए गए और न ही अंडरपास की व्यवस्था की। नतीजन हादसों में मौत का सिलसिला जारी है। हरिद्वार से काशीपुर तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील करने के लिए साल 2013 में डीपीआर तैयार की गई थी जोकि साल 2016 तक धरातल पर उतरी। साल 2020 में हाईवे का निर्माण पूरा करना था।
उधर, हाईवे को आबादी से दूर करने के लिए मंडावली, नजीबाबाद, दौलताबाद, कोतवाली, नगीना, धामपुर और अफजलगढ़ में बाईपास बनाए गए। इसके अलावा भागूवाला, गुनियापुर, अकबराबाद, रोशनपुर प्रताप, पुरैनी, शेरकोट समेत 12 से अधिक जगहों पर हाईवे आबादी के बीच से गुजर रहा है।
विज्ञापन


अब इन आबादी में बसे लोगों को सड़क पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज या अंडरपास देना चाहिए था, मगर ऐसा नहीं हुआ। हालांकि शेरकोट में फुटओवरब्रिज बनाया गया है। इनके अलावा अन्य सभी आबादी में लोग वाहनों को इधर उधर देखकर सड़क पार करने का प्रयास करते हैं। जिसमें कई बार हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक नहीं बनाए गए जेब्रा क्रॉसिंग
भागूवाला में आबादी ज्यादा है, यहां सड़क हादसे का अंदेशा रहता है। यही हाल गुनियापुर और अकबराबाद में है। अकबराबाद में तो चौराहा भी है, मगर फोरलेन के लिहाज से जंक्शन नहीं है।

संकेतक भी नहीं है
काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर मंडावली क्षेत्र के हाईवे और संपर्क मार्गाें से जुड़े प्वाइंटों पर संकेतक नहीं लगाए गए। फोरलेन पर यातायात संबंधी संकेतक नहीं होने से मंडावली क्षेत्र के कई स्थानों पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंडावली का मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग फोरलेन के जिस प्वाइंट पर जुड़ता वहां न तो संकेतक और न ही किसी प्रकार के साइन बोर्ड, जिससे फोरलेन पार करते समय वाहनों के आपस में टकराने का भय रहता है। मझांडी भट्ठे के पास नजीबाबाद-हरिद्वार हाईवे मार्ग फोरलेन से जुड़ता है। इस प्वाइंट पर संकेतक नहीं होने से चार दिन पूर्व इसी स्थान पर एक कंटेनर और ट्रैक्टर की भिड़ंत हुई थी।

ग्रिल में भी लोगों ने बनवा लिए कट
एनएचएआई सूत्रों का दावा है कि आबादी में डिवाइडर पर लोहे की ग्रिल लगाई गई है। कुछ जगहों पर लोगों ने सड़क पार करने के लिए ग्रिल में अवैध कट लगवा लिए हैं।


फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए हो रहा सर्वे
एनएचएआई के एसडीओ विनोद उनियाल ने बताया कि भागूवाला में फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। अकबराबाद में फुटओवर ब्रिज के लिए सर्वे चल रहा है। रोशनपुर प्रताप में सर्विस रोड बनाने के लिए अप्रूवल हो चुका है। जेब्रा क्रॉसिंग का भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed