{"_id":"68828496cad40389680f5be8","slug":"the-young-man-committed-suicide-when-his-girlfriend-got-engaged-to-someone-else-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-155687-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने पर युवक ने कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने पर युवक ने कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
हीमपुर दीपा के गांव अजुपुरा जट के संयम शर्मा का फाइल फोटो।
- प्रेमिका के मंगेतर को भेज दिए थे फोटो, बात करके खा लिया जहरीला पदार्थ
- युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ सौंपी थी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
हीमपुर दीपा। प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने पर एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई। दरअसल युवती के मंगेतर को युवक ने फोटो भेजकर प्रेम संबंध होने का हवाला दिया और शादी नहीं करने की बात कही। जिस पर युवती के पिता की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर भी सौंपी गई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, इसी बीच युवक ने प्रेमिका के मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद आत्महत्या कर ली।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट निवासी संयम शर्मा का थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। आरोप है कि संयम ने युवती के मंगेतर को फोन किया और कुछ फोटो भेज दिए। लड़की पक्ष को यह बात पता लगी तो उन्होंने हीमपुर दीपा थाने में संयम के खिलाफ तहरीर सौंप दी। जिसमें संयम पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी को फोन करके तंग करता था।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के पिता को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया और मामले की जानकारी कर घर भेज दिया। बताया गया कि इसी बीच युवक ने फिर से युवती के मंगेतर से फोन पर बात की। जिसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। डायल 112 की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। जोकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिजनौर की एक लाइब्रेरी में कोचिंग कर रहा था जबकि युवती बिजनौर शहर के एक कॉलेज में बीएड की छात्रा है। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।