फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The water of the canals will fill the throat of Amrit Sarovar

Bijnor News: नहरों का पानी तर करेगा अमृत सरोवर के ‘कंठ’, दर्शनीय स्थल के रूप में होंगे विकसित

Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2022 04:30 AM IST
सार

बिजनौर जिले में प्रथम चरण में तैयार अमृत सरोवर को नहर, रजवाहों के पानी से भरा जाएगा।

विज्ञापन
The water of the canals will fill the throat of Amrit Sarovar
बिजनौर में सूखे अमृत सरोबर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में प्रथम चरण में तैयार अमृत सरोवर को नहर, रजवाहों के पानी से भरा जाएगा। इसके लिए विभाग ने अमृत सरोवरों को नहरों से जोड़ने की योजना बना ली है। जहां तक नहरों एवं रजवाहों का पानी नहीं पहुंचेगा, वहां नलकूपों के पानी से लबालब रखा जाएगा।

विज्ञापन


शासन ने जल संचयन के लिए पंचायतों में अमृत सरोवर बनाने की योजना चला रखी है। इसके लिए केंद्र तथा राज्य सरकार के अलग अलग लक्ष्य तय है। केंद्र सरकार ने हर लोकसभा क्षेत्र में दो-दो अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य रखा। राज्य सरकार ने हर पंचायत में अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शासन से अमृत सरोवर के निर्माण की लंबाई, चौड़ाई तथा गहराई तय है। कम आबादी की पंचायतों में निर्धारित माप की भूमि नहीं मिलने से माप में छूट दे दी गई। अमृत सरोवर के निर्माण का लक्ष्य चरणबद्ध पूरा होना है। पहले चरण का काम पूरा हो गया है, परंतु अमृत सरोवर में पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी  पढ़ें: Mental Breakdown: मर रही ममता, माता बनी कुमाता, गुस्से का शिकार बन रहे मासूम

दर्शनीय स्थल के रूप में होंगे विकसित
जिले में 1123 पंचायत हैं। हर पंचायत में अमृत सरोवर बनने हैं। पहले चरण का लक्ष्य पूरा बताया गया। अमृत सरोवर दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होंगे। अमृत सरोवरों को पर्यटन स्थल की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है।

हरियाली से भरपूर रहेंगे अमृत सरोवर
अमृत सरोवर के किनारे पथ बनाएं जाएंगे। सरोवर पर पौधरोपण किया जाएगा। वहां पर छायादार व औषधीय गुण वाले पौधे रोपे जाएंगे। इससे पर्यावरण प्रदूषण रोकने में मदद मिलेगी। यह लोगों को प्रकृति से जोड़ने का यह अनूठा प्रयास है। ग्रामीण सुबह-शाम भ्रमण का आनंद ले सकेंगे।

यह थे लक्ष्य
अमृत सरोवर का निर्माण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। कहा गया कि जल संचयन होगा। भूगर्भ जल स्तर बढ़ेगा। पानी की बर्बादी रुकेगी। गांवों में जल भराव नहीं होगा। लोगों को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

बोले अधिकारी
अमृत सरोवर को पानी के लिए नहरों, रजवाहों से जोड़ा जाएगा। इन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। सभी अमृत सरोवर पर पौधरोपण किया जाएगा। वहां पर छायादार एवं औषधीय गुण वाले पौधे रोपे जाएंगे। -पूर्ण बोरा, मुख्य विकास अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed