उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आखिर समाज किस ओर जा रहा है। जिन मासूमों को ममता की छाया और दुलार मिलना चाहिए था, उन्हें मौत मिल रही है। थम रही मासूमों की सांसों के साथ ममता भी मर रही है। जी हां, औरंगपुर भिक्खू में एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को मार डाला। वजह कुछ भी रही हो, लेकिन मासूम बच्ची को अपनी मां के हाथों ही मौत मिली। मेंटल ब्रेकडाउन की स्थिति में हो रहे ये कांड सोचने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
{"_id":"63845498d9e9de12c0724606","slug":"mental-breakdown-mother-killed-her-one-and-half-year-daughter-in-bijnor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mental Breakdown: मर रही ममता, माता बनी कुमाता, गुस्से का शिकार बन रहे मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mental Breakdown: मर रही ममता, माता बनी कुमाता, गुस्से का शिकार बन रहे मासूम
Mon, 28 Nov 2022 02:56 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:56 PM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्ची की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
केस नंबर एक
नगीना के लुहारी सराय में एक सितम्बर 2022 को आसिफ की पत्नी खुदशिया ने छह महीने के बेटे अरहान को नौ वर्ष की बालिका की मदद ने नाले में फेंकवा दिया था। पुलिस ने खुदशिया को बेटे की हत्या में गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि वह अपने प्रेमी के संग जाना चाहती थी। मासूम बेटा प्रेमी के संग जाने में बाधा बन रहा था। यह पूरा मामला सीसीटीवी की मदद से खुल सका था।

पुलिस के साथ खड़ी आरोपी मां
- फोटो : amar ujala
केस नंबर दो
नगीना के ही मोहल्ला शेखसराय में 19 अप्रैल 2022 को आरोपी जफर अपनी एक माह की नातिन का अपहरण कर ले गया था। नाना ने ही बच्ची को दिल्ली में ले जाकर बेच दिया। जफर ने प्रेम संबंधों की खातिर अपनी नातिन को बेच दिया था। हालांकि पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मां
- फोटो : amar ujala
केस नंबर तीन
22 मार्च 2022 को नहटौर थाना के गांव अकबरपुर निवासी अंकुर की 4 वर्षीय बेटी अनामिका की हत्या हो गई थी। आरोपी अर्जुन ने संतान प्राप्ति के लिए एक तांत्रिक क्रिया के लिए बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को झोपड़ी में अपनी मां की पुरानी धोती में लपेटकर गांव के तालाब के पास एक गन्ने के खेत में फेंक आया था।

डॉ. दीप्ति गुप्ता
- फोटो : amar ujala
सामाजिक वातावरण ऐसा हो गया है कि अपनी जरूरतों को पहले ध्यान दे रहा है। सामाजिक और नैतिक मूल्यों को दरकिनार कर रहा है। मातृत्व भी नैतिक मूल्यों में ही आता है। ऐसे में मनो विक्षिप्ता की स्थिति बन जाती है। फिर व्यक्ति या महिला अवरोधों को खत्म करने की कोशिश करता है - डॉ. दीप्ति गुप्ता, मनोविज्ञानी