फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The warning was that tobacco can cause cancer and it did happen...

Bijnor News: चेतावनी थी, तंबाकू से कर्क रोग हो सकता है और हो गया...

Fri, 31 May 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The warning was that tobacco can cause cancer and it did happen...
मेडिकल अस्पताल में मरीज के मुंह की जांच करती ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंशु सिंह
बिजनौर। दोस्तों संग टशनबाजी में खूब सिगरेट के धुएं से छल्ले उड़ाए। मगर अब ओरल कैंसर झेल रहे हैं। किशोरों को तंबाकू की गंध और स्वाद से दूर रखने के लिए तत्सव हेल्थ केयर संस्था काम करेगी। जिले में संस्था इंटर स्कूल प्रतियोगिता कराकर किशोरों को तंबाकू के बारे में जागरूक करेगी।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में हर सप्ताह तंबाकू से हुए कैंसर के 15 मरीज तक पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने जब मरीजों की काउंसलिंग की तो सामने आया कि ज्यादातर ने 14 से 16 उम्र में ही तंबाकू का सेवन शुरू किया। दोस्तों और आसपास के लोगों को देख तंबाकू की शुरूआत की। लगातार तंबाकू के सेवन से अब लोग मुंह के कैंसर का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है तंबाकू के सेवन से आवाज की नलियों में भी कैंसर हो रहा है। जिससे मरीजों की आवाज बंद हो रही है। मेडिकल अस्पताल की ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंशु सिंह ने तंबाकू के प्रति जागरूक करने के लिए तत्सव हेल्थ केयर की शुरूआत की।
विज्ञापन

- कहानी और वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीतें इनाम
तत्सव हेल्थ केयर संस्था की ओर से इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी। इसमें कक्षा आठ से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थी गर्मियों में छुट्टियों में कविता, कहानी, गीत तैयार कर स्कूल के माध्यम से तत्सव हेल्थ केयर काे भेजें। जिसमें तंबाकू से नुकसान और कारणों के प्रति जागरूकता हो। श्रेष्ठ लेखन को 10 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रील्स के जरिए भी कर सकते हैं जागरूक
डाॅ. अंशु सिंह ने बताया कि विद्यार्थी तंबाकू के बारे में जागरूक करने के लिए 60 सेकेंड की रील्स भी बना सकते हैं। वीडियो ऐसी हो, जो लोगों को तंबाकू के प्रति जागरूक कर रही हो। कई स्कूलों ने यह अभियान चलाने के लिए हां कर दी है।
- कम उम्र में पकड़ी तंबाकू की लत
केस नंबर एक
बिजनौर निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति कान के दर्द की दवाई लेने मेडिकल अस्पताल आया। जब चिकित्सक ने उसकी जांच की तो उसे ओरल कैंसर निकला। मरीज को चिकित्सक ने बताया कि उसने सबसे पहले तंबाकू कक्षा नौ में खाया था।
- केस नंबर दो
बिजनौर निवासी 29 वर्षीय युवक मुंह में दर्द की दवाई लेने अस्पताल आया था। चिकित्सक ने जांच में पाया कि उसे ओरल कैंसर है। इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। वह 14 साल की उम्र से तंबाकू खा खा रहा है।
- केस नंबर तीन
अस्पताल में एक 32 वर्षीय युवक अस्पताल में इलाज कराने आया। उसकी आवाज बंद हो गई थी। ईएनटी विशेषज्ञ ने जांच की तो जांच में पाया कि उसकी आवाज की नली में कैंसर हो गया है। उसने भी पढ़ाई के समय ही दोस्तों के साथ बीड़ी पीने की शुरूआत की थी।

- तंबाकू के सेवन से दिल और नर्वस सिस्टम भी हो रहा प्रभावित
मेडिकल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि तंबाकू के सेवन से सबसे अधिक दिल को प्रभावित करता है। नर्वस सिस्टम खराब होने से व्यक्ति को पेट की समस्या, हाथ या पैर का कंपन करना, सिर दर्द, दिल की धड़कन बढ़ना जैसी समस्याएं बढ़ रहीं हैं। नर्वस सिस्टम कमजोर होने से पैर, उंगलियों, हाथों और बाहों की तंत्रिका प्रभावित हो रही हैं। जिससे नसें कमजोर हो रही हैं। इसे ही न्यूरोपैथी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed