फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The sun shone, the temperature rose by seven degrees in one day

Bijnor News: धूप निकली, एक दिन में सात डिग्री बढ़ा तापमान

Sun, 11 Jan 2026 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The sun shone, the temperature rose by seven degrees in one day
धूप​ ​खिली तो प​​क्षियों के पंख खुले। बिजनौर में शनिवार को सुबह से ही धूप ​निकली तो प​​​क्षियों
बिजनौर। शनिवार को कोहरे को चीरकर निकली धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई। एक दिन में अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। मगर, बाद में कोहरा छट गया और धूप निकल आई। सूर्यदेव की किरणों से लोगों को सर्दी से राहत मिली। दिनभर लोगों ने अपने घरों की छत पर बैठकर धूप का आनंद लिया। शाम होते-होते फिर से सर्दी अपना असर दिखाने लगी। शाम छह बजे लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न हो गई। इससे लोगों को कंपकंपी छूट गई।
विज्ञापन

दिन में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। सुबह-शाम लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।
वहीं, घरों में लोगों ने हीटर जलाए। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव बरकरार रहेगा। तापमान में गिरावट होने से अधिक सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed