{"_id":"688519b240796542c9015c68","slug":"the-police-detained-the-shiv-sainiks-who-were-trying-to-regain-composure-but-later-released-them-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-155885-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संभल जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संभल जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
Sat, 26 Jul 2025 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
शिव सैनिकों को हिरासत में लेकर पंजाबी कॉलोनी शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए ले जाती पुलिस।
धामपुर। शनिवार को मंडल प्रमुख आरके आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसैनिक संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने के लिए वाहनों से रवाना हो रहे थे। पुलिस ने उनके काफिले को नगीना चौराहा पर ही रोक हिरासत में ले लिया।
करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस हिरासत में शिवसैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आरके आर्य ने केंद्र, प्रदेश सरकार से हिंदुओं की भावना को ध्यान में रख मंदिर में पूजा करने, जल चढ़ाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद शिवसैनिकों ने पंजाबी काॅलोनी स्थित शिवमंदिर के शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस दौरान बृजमोहन प्रजापति, विनोद चौहान, गौतम कुमार, प्रकाश सैनी, राहुल कुमार, नवीन चौहान, हेमेंद्र चौहान, शंकर सिंह, सुनील कुमार, जसवंत सैनी आदि रहे।