{"_id":"694adecfd106dd064904bc1b","slug":"the-police-and-the-family-members-had-a-day-long-dispute-over-the-death-of-the-laborer-bijnor-news-c-27-1-bij1007-168184-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मजदूर की मौत पर पुलिस और परिजनों में दिन भर चला विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मजदूर की मौत पर पुलिस और परिजनों में दिन भर चला विवाद
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम हल्दुआ में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर काफी समय तक गहमागहमी का माहौल रहा। डायल-112 पर हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले विवाद के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्राम हल्दुआ निवासी भीम सिंह (45) पुत्र हरपाल सिंह करीब चार वर्षों से नोएडा में कार्यक्रमों में फूलों से सजावट का कार्य करता था। सोमवार की शाम उसकी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौत के बाद ठेकेदार भीम का शव गांव छोड़कर चला गया। मंगलवार सुबह गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर फोन कर भीम सिंह की हत्या की सूचना दे दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। करीब पांच घंटे तक पुलिस और परिजनों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजन मौत स्वाभाविक बताते हुए पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। सीओ ने बताया कि मृतक के सीने, कमर और हाथ पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।