{"_id":"650bc8b631bb243b850fb9a9","slug":"the-outbreak-of-fever-has-not-stopped-in-the-district-four-including-three-children-died-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-11201-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में नहीं थम का बुखार का प्रकोप, तीन बच्चों सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में नहीं थम का बुखार का प्रकोप, तीन बच्चों सहित चार की मौत
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग कर रहा अन्य बीमारियों से मौत होने का दावा
- मौत होने के बाद ही गांवों में जांच शिविर लगा रहा स्वास्थ्य विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर/नहटौर/पैजनिया। जिले में बुखार से मौत होने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में नहटौर और पैजनिया में तीन बच्चों सहित चार की मौत हो गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग बुखार से हो रही मौतों को अंजान बीमारी से होने का दावा कर रहा है। अधिकारी भी बुखार से तप रहे गांवों का हाल तक नहीं जान रहे हैं।
जिले में पिछले डेढ़ माह में बुखार से करीब 20 मौत हो गई हैं। अभी भी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है। मंगलवार को पैजनिया क्षेत्र के गांव सौतखेड़ी निवासी सन्नवर की छह वर्षीय पुत्री मुस्कान पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। बालिका का उपचार भानीपुर में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। मंगलवार की रात्रि तबीयत बिगड़ने पर बिजनौर ले जाते समय मुस्कान की मौत हो गई।
बुधवार को पैजनिया निवासी दीपक की छह वर्षीय पुत्री भूमिका की मौत हो गई। 15 दिनों से भूमिका बुखार से पीड़ित थी। बिजनौर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। क्षेत्र के गांव भानीपुर, मलपुरा, पैजनिया, महमदाबाद, करनपुर आदि गांवो में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। पिछले एक माह क्षेत्र में चार लोगों की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, नहटौर क्षेत्र के गांव हथाई शेख निवासी अफसार (42) पुत्र अंजार को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे धामपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। तबीयत में सुधार नहीं होने पर मंगलवार को उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को गांव के ही मोहम्मद अरमान (10) पुत्र हसीन की बुखार के चलते मौत हो गई थी। क्षेत्र में बुखार से मौत होने पर दहशत का माहौल बना हुआ है।
मेडिकल अस्पताल में बुखार के 36 मरीज भर्ती
डॉ. आरएस वर्मा के अनुसार मेडिकल अस्पताल में काफी संख्या में बुखार के मरीज आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल अस्पताल में बुखार के 36 मरीज भर्ती रहे। ओपीडी में करीब 110 मरीज बुखार के पहुंचे। अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हो रही है।
बुखार से तप रहे गांव, स्वास्थ्य विभाग नहीं ले रहा संज्ञान-
जिले के गांव बुखार से तप रहे हैं। मगर, स्वास्थ्य विभाग संज्ञान नहीं ले रहा है। गांवों में बुखार से मौत होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाकर खानापूर्ति कर रहा है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव का हाल भी नहीं जान रही है।
जिले में बुखार से जहां भी मौत हुई है, वहां टीम भेजकर जांच शिविर लगवाया जाएगा। बुखार से हुई मौत के मामलों की भी जांच कराएंगे। लोगों को इस समय बुखार से बचाव करने की जरूरत है। क्योंकि वायरल बुखार ज्यादा चल रहा है।....डॉ. विजय कुमार गोयल, सीएमओ, बिजनौर