फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The kanwariyas returning with kanwar and gangajal in Najibabad

बिजनौर: नजीबाबाद - कांवड़ और गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये

Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The kanwariyas returning with kanwar and gangajal in Najibabad
भागूवाला हाईवे से गुजरते कांवड़िये।
- मोटा महादेव मंदिर पर गूंजे बम भोले के जयकारे, शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

फोटो-12एनजेडबी04ए, 04बी, 04सी, 04डी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर लगातार गश्त कर रही है।
मोटा महादेव भागूवाला बाईपास और नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। हरिद्वार से आने के बाद शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर पड़ता है। पंडित शशिनाथ ने बताया कि रविवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल और कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद में कांवड़ियों ने भैरव बाबा मंदिर में भैरव बाबा का सोटा लगवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडावली पुलिस कांवड़ यात्रा की सकुशलता के लिए मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर लगातार गश्त कर रही है। मार्ग के संदिग्ध चौराहों और तिराहों पर पुलिस अतिरिक्त तैनाती की गई।
विज्ञापन


आज से बंद होगा भारी वाहनों का आवागमन
मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 13 फरवरी को मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा। मोटा महादेव चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या में बढ़ रही है। जिस कारण नजीबाबाद दिशा से आने वाले वाहनों को एनएच-74 से मंडावली होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed