{"_id":"695c0ccaa5c016f5b5079bbd","slug":"the-joint-team-demarcated-the-land-in-the-ganga-khadar-area-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169211-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संयुक्त टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में किया भूमि का सीमांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संयुक्त टीम ने गंगा खादर क्षेत्र में किया भूमि का सीमांकन
विज्ञापन
नांगल के खादर क्षेत्र में सीमाकंन के लिए पहुंची राजस्व और वन विभाग की टीम। स्रोत-टीम
नांगलसोती। गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व किसानों के बीच चल रहे विवाद को लेकर राजस्व व वन विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने खादर क्षेत्र में भूमि सीमांकन कार्य शुरू किया।
नांगलसोती के गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग व किसानों के बीच पिछले एक वर्ष से जमीनी विवाद चल रहा है। विवाद को लेकर हाल ही में किसानों के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। हाल ही में वन विभाग ने खादर क्षेत्र में खड़ी करीब 40 बीघा गन्ने की फसल को जोतकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। मामले को लेकर भाकियू अराजनैतिक ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था, जबकि भाकियू टिकैत का पिछले आठ दिनों से डीएफओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन चल रहा है।
एसडीएम ने विवाद निपटारे के लिए नायब तहसीलदार अमित कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सोमवार को राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, अरुण कंबोज, लेखपाल सत्यनारायण और वन दरोगा योगेश कुमार की मौजूदगी में संयुक्त टीम ने गंगा खादर क्षेत्र के खसरा नंबर 153 में सीमांकन कार्य शुरू कराया। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि सीमांकन कार्य शुरू कर वन विभाग व किसानों की जमीन को चिह्नित किया जा रहा है।