फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The issue of freeing the Ikra River from illegal encroachments was raised.

Bijnor News: ईकड़ा नदी को अवैध कब्जों से मुक्त करने का उठा मुद्दा

Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The issue of freeing the Ikra River from illegal encroachments was raised.
धामपुर में शीला टॉकीज के निकट इकड़ा नदी पर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास लोगों की लगी भीड़ सं
धामपुर। नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से बरसात से पहले नगर के बीच से गुजर रही ईकड़ा नदी को अतिक्रमण व अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक नदी राजस्व अभिलेखों के अनुरूप कब्जा मुक्त नहीं होगी, तब तक बरसात के दिनों में लोगों को बाढ़ की स्थिति से पैदा होने वाली समस्या से निजात मिलने वाली नहीं है।
विज्ञापन

धामपुर नगर पालिका परिषद की ओर से ईकड़ा नदी पर शीला टॉकीज के निकट पुलिया को ऊंचा उठाने का काम किया जा रहा है। नगर के दिनेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, कल्याण सिंह, मदन पाल, गोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह आदि ने कहा कि बरसात के दिनों में बाढ़ की स्थिति से लोगों को तभी लाभ मिल सकेगा जब नगर क्षेत्र के भीतर से गुजर रही नदी पूरी तरह से अतिक्रमण और अवैध कब्जे से मुक्त हो जाएगी।
विज्ञापन

यह नदी पुराना धामपुर गांव के जंगल से नगर के भीतर प्रवेश करती है, अधिकांश स्थानों पर स्थायी तौर पर कब्जे कर उसे नाले का आकार दे दिया है।
उधर तहसीलदार धनराज कुमार का कहना है कि जनहित में अतिक्रमण मुक्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed