फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The election of the village government also became a part of the discussions among women.

Bijnor News: महिलाओं की चर्चाओं में भी शामिल हुआ गांव की सरकार का चुनाव

Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The election of the village government also became a part of the discussions among women.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोतवाली देहात। यूं तो पंचायत चुनाव अगले साल अप्रैल माह में होने की संभावना है मगर गांवों का माहौल चुनावी हो गया है। प्रधान पद के लिए संभावित उम्मीदवारों ने दावेदारी ठोक दी है। गांवों में सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। चल रही चुनावी चर्चाएं सिर्फ पुरुषों तक सीमित नहीं है बल्कि महिलाएं भी दिलचस्पी ले रही हैं।
ग्राम पीपलसाना निवासी मुनेश देवी ने बताया कि वह विकास करने वाले व्यक्ति को वोट देगी। चुनाव के समय उम्मीदवार मतदाताओं को तमाम सपने दिखाते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद अपेक्षा के अनुरूप में विकास नहीं होता है। अबकी बार गांव की बात करने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम धौकलपुर निवासी रूबी मलिक का कहना है कि वह शिक्षित उम्मीदवार को वोट देगी। शिक्षित उम्मीदवार जिला स्तर पर संचालित योजनाओं को गांव में ला सकते हैं जिससे गांव के विकास को पंख लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता पाल का कहना है कि वह ऐसे व्यक्ति को चुनाव में वोट देगी जो उनके सुख-दुख में काम आने वाला हो। कई बार चुनाव जीतने के बाद लोग मतदाताओं को भूल जाते हैं।

कुसुम कश्यप का कहना है कि वह इस बार बहुत सोच समझकर वोट देगी क्योंकि गलत वोट गांव तथा क्षेत्र के विकास में बाधा बनता है। वह शिक्षित तथा कर्मठ प्रत्याशी को वोट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed