फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The driver of one of the containers was burnt alive after a fire broke out following a collision.

Bijnor News: कंटेनरों में टक्कर के बाद लगी आग एक का चालक जिंदा जल गया

Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The driver of one of the containers was burnt alive after a fire broke out following a collision.
धामपुर। नूरपुर मार्ग पर एसडीएम कोर्ट तिराहे के निकट बुधवार देर रात करीब नौ बजे दो कंटेनरों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक कंटेनर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार की भी मौत हो गई। कंटेनर क्लीनर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों कंटेनर खाली थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर ने पहले सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल में टक्कर मारी। इसके बाद स्कूटी और सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही दोनों कंटेनरों में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में कंटेनर चालक नदीम जिंदा जबकि तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां स्कूटी सवार धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नारायण निवासी 43 वर्षीय कुलवंत चौधरी पुत्र मदनपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के जमालगंज टांडा निवासी इशहाक और जनपद हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी परवेज अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। बुरी तरह झुलसे कंटेनर सवार परिचालक परवेज अहमद ने बताया कि वह और उसका 35 वर्षीय चचेरा भाई नदीम हापुड़ से रामनगर जा रहे थे। सामने से आ रहे कंटेनर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आग लगने से नदीम कंटेनर में ही फंस गया और जिंदा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के निरीक्षक शीषपाल सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की कंटेनर में जलकर मौके पर ही मौत हो गई थी। टीम ने आग पर काबू पाया और तीन घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed