{"_id":"67c4a12101aeebdf730460cf","slug":"the-district-got-a-gift-of-rs-750-crore-inaugurated-by-the-princess-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-144223-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले को 750 करोड़ की साैगात, प्रिंसेस ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले को 750 करोड़ की साैगात, प्रिंसेस ने किया शुभारंभ
Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एग्रिस्टो मासा कंपनी की यूनिट में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करती
बिजनौर। बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड ने रविवार को गंज क्षेत्र के गांव महमूदपुर के पास 750 करोड़ के निवेश के साथ फ्रेंच फ्राइस की नई यूनिट का शिलान्यास किया। यह कंपनी बेल्जियम की एग्रिस्टो मासा कंपनी और वेब ग्रुप की साझेदारी में लग रही है। बेल्जियम और भारत की व्यापार में साझेदारी का फायदा क्षेत्र के 2500 से ज्यादा किसानों को भी मिलेगा। जो कंपनी के लिए अनुबंध पर आलू की खेती करेंगे।
रविवार को कंपनी में ही एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें बेल्जियम राजकुमारी एस्ट्रिड के अलावा यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, मुख्य सचिव मनोज सिंह भी पहुंचे। इस मौके पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश में भयमुक्त माहौल बन रहा है। इससे निवेशक भी आ रहे हैं। एग्रिस्टो ने पहले 250 करोड़ का निवेश किया था और अब 750 करोड़ रुपये का निवेश कर दूसरी यूनिट लगा रहे हैं। इससे जहां 2500 हजार किसानों को लाभ मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 1500 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
एग्रीस्टो के निदेशक क्रिस्टोफ वालेज ने कहा कि बिजनौर संयंत्र इस बात का प्रमाण है कि जब दृष्टि और तकनीकी विशेषज्ञता संयुक्त होती है तो परिणाम अच्छे होते हैं। भारतीय किसानों की विशेषज्ञता पर हम भरोसा कर सकते हैं।