फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dispute over the construction site of cremation ground in Jalabpur Gudar gained momentum

Bijnor News: जालबपुर गूदड़ में श्मशान घाट के निर्माण स्थल विवाद ने पकड़ा तूल

Sun, 08 Sep 2024 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the construction site of cremation ground in Jalabpur Gudar gained momentum
- श्मशान घाट निर्माण रोकने के विरोध में प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

- श्मशान घाट निर्माण जबरन शुरू कराने की प्रधानों ने दी चेतावनी
- प्रशासन ने दोनों पक्षों के खिलाफ 107/16 में की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में श्मशान घाट के निर्माण स्थल को लेकर विवाद ने तूल पकड़ रहा है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने तहसील में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम और एसडीएम को सौंपा। प्रधान संघ ने श्मशान घाट निर्माण रोके जाने का विरोध करते हुए रविवार को निर्माण कार्य शुरू करने का ऐलान किया।
ग्राम पंचायत जालबपुर गूदड़ में श्मशान घाट का निर्माण किया जाना है। प्रस्ताव पास होने के बाद से ही निर्माण स्थल को लेकर क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत ने श्मशान घाट का निर्माण शुरू कराया। विरोधी पक्ष के धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पूर्व श्मशान घाट का निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत ने शनिवार को पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें श्मशान घाट निर्माण रोके जाने की तख्तियों के साथ पंचायत की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए सभा की। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, पंचायती राज प्रधान संघ के अध्यक्ष राहुल हुड्डा, किसान यूनियन अराजनैतिक के कुलबीर सिंह, सुखजिंदर सिंह गोल्डी, रालोद नेताओं ने प्रशासन पर दबाव में निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए एडीएम वित्त अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ में श्मशान घाट निर्माण रुकवाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शनिवार की देर शाम तक अनुमति नहीं दी तो रविवार को श्मशान घाट का जबरन निर्माण शुरू कराया जाएगा।

प्रशासन ने दोनों पक्षों को 107/16 में किया निरुद्ध
श्मशान घाट निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के आमने-सामने होने की स्थिति को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। दोनों पक्षों की महिलाओं सहित कई लोगों को 107/16 में निरुद्ध किया गया।

श्मशान घाट निर्माण शासन की योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। खुली बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। काफी समय पूर्व धनराशि आवंटित की गई थी। क्षेत्र में कुछ लोग कॉलोनी विकसित करने में जुटे कई लोग क्षेत्रवासियों को गुमराह कर निर्माण में अड़चनें पैदा कर रहे हैं। 40 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य रुकवाया गया है। - नंदिनी राजपूत, ग्राम प्रधान, जालबपुर गूदड़।




विरोध में लगाए चुके हैं ‘मकान बिकाऊ हैं’ के पोस्टर
श्मशान घाट निर्माण का विरोध कर रहे क्षेत्रवासियों ने हाल ही में ‘मकान बिकाऊ हैं’ पोस्टर लगाए गए थे। कई बार तहसील में निर्माण स्थल को लेकर क्षेत्रवासी धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों का तर्क है कि लगभग तीन किलोमीटर के फासले पर श्मशान होने के बाद आबादी के बीच श्मशान होने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed