{"_id":"5e458e018ebc3ee5a94c0407","slug":"the-decision-for-the-post-of-president-was-tossed-nazibabad-news-mrt468818762","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न
विज्ञापन
नजीबाबाद में बार संघ का चुनाव जीतने बाद खुशी मनाते अधिवक्ता
- फोटो : NAZIBABAD
टॉस उछालकर हुआ अध्यक्ष पद का फैसला
नजीबाबाद। नजीबाबाद बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना में दावेदार दोनों प्रत्याशियों के बराबर मत आने पर मुकाबला रोमांचक हो गया। दोनों प्रत्याशियों के बीच टॉस उछालकर छह-छह महीने अध्यक्ष पद की कमान संभालना तय हुआ। सचिव पद के लिए फहीम ने जीत दर्ज की।
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद बार एसोसिएशन का बार हॉल में अध्यक्ष और सचिव पद पर चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारी नौबहार सिंह, अबुल वफा, नजाकत हुसैन, राजेंद्र सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश गहलौत और धीरेंद्र सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना के दौरान कुल 233 मतों में नौ मत निरस्त हो गए। शेष 224 मतों में से दोनों दावेदारों को 112-112 मत प्राप्त हुए। मुकाबला टाई होने पर चुनाव अधिकारियों ने टॉस उछालकर जीतने वाले प्रत्याशी को पहले छह माह तक अध्यक्ष पद की कमान सौंपने का निर्णय दिया। सर्वेश गहलौत टॉस जीतकर पहले छह महीने के लिए अध्यक्ष चुने गए। सचिव पद के लिए फहीम ने 160 मत प्राप्त कर प्रकाश सैनी को बड़े अंतर से हराया। इस अवसर पर मो.जावेद, सुल्तान अहमद, जमशेद, अमरीक सिंह, नरेश अग्रवाल,रियासत हुसैन, मनीष जैन, खुर्शीद, धर्मेंद्र यादव, मो.तहसीन, पंकज अग्रवाल, देव प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र जंघाला सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
बधाई दी
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वेश गहलौत व धीरेंद्र सिंह और सचिव पद के लिए फहीम अहमद को पुष्प माला पहनाकर और मिष्टान खिलाकर कर बधाई दी।