फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The accused of molestation and assault was tied with a rope and beaten.

Bijnor News: छेड़छाड़ मारपीट के आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा

Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The accused of molestation and assault was tied with a rope and beaten.
बिजनौर के एक गांव में बांधकर युवक की पिटाई करते ग्रामीण। स्रोत वायरल वीडियो
- छेड़खानी करने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- आरोपी की पिटाई करने का वीडियो हो रहा वायरल
- मनोरोगी है आरोपी, पुलिस ने भेजा मनोचिकित्सक के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लगातार दो दिन तक गांव की दो महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट करने वाले आरोपी की गुस्साए लोगों ने रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल रहा है। वीडियो के वायरल होने से पहले पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, जोकि मनोरोगी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे मनोचिकित्सक के पास भेजा दिया है। उधर, मनोरोगी बेटे की करतूत पर पिता ने पिटाई के मामले में कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
शहर कोतवाली के एक गांव निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि खेत पर जाते हुए उसकी मां के साथ आरोपी शहजाद ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी शहजाद ने उसकी मां के साथ मारपीट की। जिसमें उसकी मां घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी शहजाद को हिरासत में लिया। शुक्रवार को थाने पहुंचे आरोपी के परिजनों ने उसके मनोरोगी होने और मनोचिकित्सक से इलाज चलने की बात कही। इसी बीच शुक्रवार को ही एक वीडियो वायरल हो गया। जिसमें महिलाओं से छेड़खानी पर गुस्साए लोग आरोपी शहजाद को रस्सी से बांध कर पीट रहे हैं। उसे डंडों से काफी देर तक पीटा गया।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल अमित कुमार गांव पहुंचे। जिन्होंने आरोपी के संग मारपीट करने वालों की पहचान शुरू कर दी। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी बुधवार को भी गांव की एक 55 वर्षीय महिला के संग छेड़खानी और मारपीट कर चुका था। अगले दिन बृहस्पतिवार को भी उसने एक महिला के संग ऐसी ही करतूत की। जिस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी थी। बताया जा रहा है मनोरोगी होने की वजह से शहजाद को परिजन घर से नहीं निकलने देते थे, अब वह तीन दिन पहले घर से बाहर निकला और गांव की महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बेटे की इस करतूत पर उसके पिता ने पिटाई करने वाले गांव वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी का चालान करने के बजाय मुरादाबाद के एक मनोचिकित्सक के पास भेजा है।



वर्जन : गांव की दो महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी की थी, जिस पर गुस्साए महिलाओं के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि मनोरोगी होने के कारण परिवार वालों के साथ इलाज भेज दिया है। आरोपी के पिता ने पिटाई के मामले में किसी भी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। - अमित कुमार, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed