फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenage investigation found corona infected in Purana Dhampur

पुराना धामपुर में किशोरी जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई

Sat, 04 Jul 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teenage investigation found corona infected in Purana Dhampur
धामपुर। नोडल अधिकारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि दो जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 लोगों के कोरोना जांच को सैंपल लिए थे। इनमें क्षेत्र के गांव पुराना धामपुर निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री जांच में कोरोना पॉजिटिव मिली है। किशोरी को उपचार को स्वाहेड़ी कोविड अस्पताल में भेजा गया है। बताया गया कि किशोरी अपने परिजनों के साथ एक सप्ताह पहले सूरत (गुजरात) से आई थी। सूरत में किशोरी के परिजन नौकरी करने गए थे। लॉकडाउन के कारण वे लोग वहां से नहीं आ सके थे। जब यह लोग अपने घर वापस आए तो गांव के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी थी। टीम ने दो जुलाई को परिजनों के सैंपल लिए थे। शनिवार को एक किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। सूचना पर टीम ने गांव में पहुंच कर परिजनों का परीक्षण किया और सभी को होम क्वारंटीन कर दिया। गांव के प्रधान ने गांव में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने बीडीओ को गांव में सैनिटाइजेशन कराने के आदेश दिए है। बस्ती को लकड़ी की बल्लियां लगा कर सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed