{"_id":"5f00c1938ebc3e43034b1bee","slug":"talks-between-mill-administration-and-farmers-fail-picketing-continues-nazibabad-news-mrt489623028","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर चौथे दिन जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर चौथे दिन जारी रहा धरना
विज्ञापन
नांगलसोती के बरकातपुर चीनी मिल में धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
मिल प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता विफल, धरना जारी
नांगलसोती/नजीबाबाद। उत्तम शुगर मिल प्रशासन और भाकियू लोक शक्ति के बीच गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर वार्ता विफल रही। चीनी मिल प्रबंधक ने समयबद्घ भुगतान का आश्वासन दिया। किसानों ने पूरा भुगतान होने पर ही धरना समाप्त करने की बात कही।
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भाकियू लोक शक्ति का उत्तम शुगर मिल बरकातपुर पर धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को उत्तम शुगर मिल के प्रबंधक नरपत सिंह, गन्ना समिति के सचिव डॉ. वीके शुक्ल ने किसानों से वार्ता की। चीनी मिल प्रबंधक ने स्पष्ट किया एथनॉल व चीनी बिक्री और उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को दी गई बिजली का मूल्य मिलने के साथ ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य समयबद्घ भुगतान किया जाएगा।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह, प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार, मंडल महासचिव अमरीश कुमार की उपस्थिति में हुई वार्ता में जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह ने दो टूक कहा कि जब तब समस्त गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होगा किसान अनिश्चित कालीन धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
गन्ना प्रदर्शन में भूपेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, डालचंद, नरेश कुमार, विपिन कुमार, नामदेव सहित अनेक किसान शामिल हुए।