{"_id":"5e5179848ebc3ef3b246d63b","slug":"sweets-distributed-after-champat-rai-became-general-minister-bijnor-news-mrt47034865","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपत राय के महामंत्री बनने पर मिठाई बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपत राय के महामंत्री बनने पर मिठाई बांटी
विज्ञापन

नगीना । विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बंसल के श्री राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव बनने पर उनके गृह नगर नगीना में जश्न मनाए जाने का सिलसिला जारी है। शनिवार दोपहर उनके परिजनों ने नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित बाजार में दुकानदारों को मिठाई खुशी मनाई।
नगीना निवासी विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बंसल के भतीजे पारस बंसल, उनके छोटे भाई सुनील बंसल ने सुनील बिश्नोई, खुशहाल बिश्नोई, आशु बिश्नोई, कुणाल मल्होत्रा, पंडित बंटी के साथ चंपत राय के राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव बनने की खुशी में बाजार बारादरी से लेकर बड़ा मंदिर तक के दुकानदारों के बीच मिठाई का वितरण कराकर खुशी मनाई। उनका कहना है कि नगीना वासियों के लिए इससे बड़े गर्व की बात और कोई नहीं हो सकती कि करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद पर नगीना के चंपत राय बंसल चुने गए हैं।