फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sunshine during the day, cold wave increased the cold

Bijnor News: दिन में निकली धूप, शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी

Sat, 03 Feb 2024 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, cold wave increased the cold
-शनिवार को सुबह निकली तेज धूप, दोपहर में छाए रहे बादल
विज्ञापन

-मौसम विभाग आज जता रहा बारिश होने की संभावना
-10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर
-18.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया
-5.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान शनिवार को रहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में भले ही धूप निकलने से मौसम का मिजाज बदल गया गया है। मगर सर्दी अभी भी सता रही है। शीतलहर चलने से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। शनिवार को सुबह तेज धूप निकली। इसके बाद दोपहर में काले बादल छा गए। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वहीं मौसम विभाग आज बारिश होने की संभावना जता रहा है।


जिले में लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कभी सर्दी तो कभी गर्मी सता रही है। शनिवार को भी सर्दी ने बच्चों और बुजुर्गो को खूब सताया। लोग अपने बच्चों को गर्म कपड़ों में लपेटकर घरों से बाहर निकले। शनिवार को 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। जिससे लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। इसके अलावा दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए। इससे भी लोग परेशान रहे हैं। वहीं अभी सर्दी सुबह और शाम सता रही है। तापमान में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आज बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed