{"_id":"676bbda8e9ad55146b00ab38","slug":"sunil-pal-kidnapping-shubham-reached-the-police-station-with-his-mother-with-said-forgive-me-2024-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sunil Pal Kidnapping: हाथ उठाए मां के साथ थाने पहुंचा शुभम... बोला- माफ कर दो, गलती हो गई, एनकाउंटर मत करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sunil Pal Kidnapping: हाथ उठाए मां के साथ थाने पहुंचा शुभम... बोला- माफ कर दो, गलती हो गई, एनकाउंटर मत करना
Wed, 25 Dec 2024 01:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:39 PM IST
सार
इस केस के दसवें आरोपी शुभम के साथ चल रही उसकी मां भी कह रही थी कि मेरे बेटे से गलती हो गई, उसे माफ कर दो।
विज्ञापन
हाथ जोड़कर थाने पहुंचा शुभम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अभिनेता मुश्ताक खान और सुनील पाल का अपहरण करने के बाद फिरौती वसूलने वाले गैंग में शामिल शुभम ने बुधवार को शहर कोतवाली में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी अपनी मां के साथ थाने पहुंचा और गेट के अंदर घुसते ही दोनों हाथ ऊपर उठा लिए। दोनों मां-बेटे एनकाउंटर नहीं करने की गुहार लगाते रहे। शुभम से पहले अंकित पहाड़ी ने भी इसी अंदाज में वीडियो वायरल कर थाने में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी लवीपाल उर्फ सुशांत और पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की ने बिजनौर के ही अपने साथियों को गैंग में शामिल कर अभिनेता मुश्ताक खान व सुनील पाल का अपहरण करके फिरौती वसूली थी। हालांकि सुनील पाल केस की जांच मेरठ की लालकुर्ती पुलिस कर रही है। वहीं मुश्ताक खान का मामला शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस ने लवीपाल समेत तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। बिजनौर पुलिस अब तक नौ आरोपियों के गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि मेरठ पुलिस ने अर्जुन कर्णवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।बुधवार को दसवां आरोप शुभम अपनी मां के साथ थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।
ये हो चुके हैं गिरफ्तार
- पूर्व सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की पुत्र राजीव कुमार निवासी मोहल्ला जाटान
- सबीउद्दीन उर्फ सैबी पुत्र सलीमुद्दीन निवासी मोहल्ला आचारजान बिजनौर
- अजीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला कस्साबान बिजनौर
- शशांक पुत्र सपेंद्र कुमार निवासी बी 162 जनकपुरी थाना साहिबाबाद गाजियाबाद
- अर्जुन कर्णवाल निवासी बुल्ला का चौराहा बिजनौर (मेरठ में गिरफ्तार)
- शिवा पुत्र स्वर्गीय लेखराज निवासी चमरपेड़ा नई बस्ती बिजनौर
- आकाश उर्फ गोला उर्फ दीपेंद्र पुत्र आसाराम निवासी नई बस्ती बिजनौर
-लवी उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु निवासी नई बस्ती बिजनौर
-अंकित उर्फ पहाड़ी पुत्र रवि खन्ना निवासी शंभा बाजार बिजनौर
- लवी का मौसेरा भाई शुभम