फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Students will learn Sanskrit at Vidurkuti, Vedmantra will echo

Bijnor News: विदुरकुटी पर संस्कृत सीखेंगे विद्यार्थी, गूंजेंगे वेदमंत्र

Tue, 20 Jun 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 20 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students will learn Sanskrit at Vidurkuti, Vedmantra will echo
- विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा
विज्ञापन


- जल्द ही प्रस्ताव को शासन की मिल सकती है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व को भारतीय संस्कृति ने समय-समय पर नई दिशा दी है। भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में संस्कृत भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में यहां के विद्यार्थियों को भी संस्कृत का ज्ञान देने के लिए विदुरकुटी पर राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज खोलने की तैयारी तेज हो गई है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। प्रशासन इसके लिए जमीन की तलाश में जुटा है।
जिले ने भी संस्कृत भाषा की ज्ञान गंगा धारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कदम बढ़ा दिया है। कई कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने की तैयारी है। शासन जिले के पौराणिक महत्व की पावन स्थली विदुर कुटी के धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक पुनरोत्थान में लगा है। गंगा की धारा को विदुर कुटी लाया जा रहा है। जैविक पार्क खोलने पर काम हो रहा है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही विदुर कुटी में गंगा किनारे संस्कृत के मंत्रोच्चार सुनाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव भेज दिया गया है : रामाज्ञा कुमार
डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार पर प्रमुखता से काम हो रहा है। जिले में कोई राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज नहीं है। इसलिए डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने का प्रस्ताव करीब एक सप्ताह पहले शासन को भेज दिया गया है।


भूमि अधिग्रहण की तैयारी
डीआईओएस ने बताया कि विदुर कुटी पंचायत में राजकीय संस्कृत इंटर काॅलेज खोलने के लिए पर्याप्त भूमि है। विदुर कुटी में विद्यालय के लिए भूमि अधिग्रहण करने की तैयारी है। एसडीएम सदर से मिलकर भूमि अधिग्रहण के लिए राजस्व प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है। विद्यालय के लिए वांछित ग्राम समाज की जमीन माध्यमिक शिक्षा विभाग के नाम हस्तानांतरित होगी। काम जल्द पूरा कराने के प्रयास हैं।


अपनी संस्कृति को पहचानेंगे विद्यार्थी : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि महात्मा विदुर की पवित्र कुटी, साथ में गंगा का किनारा भी है, ऐसे में यहां पर विद्यार्थी संस्कृत सीखकर अपनी संस्कृति को पहचानेंगे। इसके लिए यहां पर राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज खोलने की तैयारी है, इसका प्रस्ताव भिजवा दिया गया है। जल्द ही इसे शासन की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed