{"_id":"881cfe4a21090a2ac5997372a0bdb466","slug":"sresham-stormed-into-the-office-of-the-looting-of-the-entrepreneur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम दफ्तर में घुसकर उद्यमी से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम दफ्तर में घुसकर उद्यमी से की लूटपाट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में नगर के प्रमुख उद्योगपति नरेंद्र गुप्ता के बड़ी मंडी स्थित दफ्तर में घुसकर सशस्त्र तीन बदमाश फायरिंग कर नगदी सहित पर्स व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने दफ्तर में फायरिंग भी की। लूट के बाद बदमाश पैदल ही मुख्य बाजार से होते हुए फरार हो गए। सीओ अशोक यादव ने मौके मुआयना कर खुलासे का आश्वासन दिया।
नरेंद्र कुमार गुप्ता नगर के प्रमुख उद्योगपति हैं। वह अपने घर के स्थित कार्यालय से उद्योगों का संचालन करते हैं। शाम छह बजे जब उनके दफ्तर से अधिकांश कर्मचारी जा चुके थे और वह स्वयं और उनका मैनेजर कमल कुमार दफ्तर में अपने कार्य को निपटा रहे थे।
इस दौरान तीन सशस्त्र बदमाश उनके दफ्तर में घुस आए। उस दौरान मैनेजर और उद्योगपति अलग अलग कमरों में बैठे थे। बदमाशों ने मैनेजर और नरेंद्र गुप्ता पर आतंकित करना शुरू कर दिया। दहशत फैलाने को हवा में फायरिंग कर गले से 95 हजार रुपये लूट ली। उद्योगपति की कनपटी पर पिस्टल सटाकर जेब में रखा पर्स व मोबाइल भी निकलवा लिया। पर्स में आठ हजार रुपये की नकदी आवश्यक कागजात भरे थे।
विज्ञापन
उन्हें डरा धमकाकर पूछा कि और नकदी कहां है। बदमाश पूरे दफ्तर को खंगालने के बाद आसानी से भाग निकले। लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ अशोक यादव, कोतवाल रवींद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान भी चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एएसपी देहात धर्मवीर सिंह ने सीओ नगीना को खुलासे के निर्देश दिए।
बदमाशों ने लूटा
नूरपुर। स्योहारा थाने के ग्राम चंचलपुर निवासी संजीव कुमार पाइंदापुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर तौल क्लर्क है। बुधवार शाम करीब सात बजे वह किसी कार्य से ताजपुर आ रहे थे। रास्ते में गुनियाखेड़ी के पास पुलिया पर बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे 14 हजार रुपये लूट लिए। बाजार से खरीदारी कर लौट रहे ग्राम गुनियाखेड़ी निवासी किराना दुकानदार तारा सिंह से तीन हजार रुपये और पास के गांव तेलीपुरा से अपनी रिश्तेदारी से वापस पैदल घर आ रही महिला बिरमो पत्नी इतवारी से कानों के कुंडल व उसके पुत्र रवि से मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
गन्ना तौल इंचार्ज से 21 हजार लूटे
धामपुर। मुस्तैफाबाद गन्ना सेंटर से घर जा रहे गन्ना केंद्र के प्रभारी को नकाबपोश चार बदमाश ने आतंकित कर 21 हजार लूट लिए। सूचना पुलिस को दे दी है।
गांव चंचलपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह मुस्तैफाबाद गन्ना क्रय केंद्र पर तौल इंचार्ज है। जब वह बुधवार देर रात सेंटर से बाइक से घर जा रहा था, तो रास्ते में खलिया के पुल के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने शस्त्रों से आतंकित कर उससे 21 हजार रुपये की नकदी सहित मोबाइल लूटकर ले गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की पकड़ को सर्च अभियान चलाया। पुलिस गन्ना तौल इंचार्ज की निशानदेही पर जांच में जुटी है। एसओ का कहना है कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।