फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Special cleanliness drive in Panchayats from October 15

पंचायतों में 15 अक्तूबर से विशेष स्वच्छता अभियान

Fri, 14 Oct 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Special cleanliness drive in Panchayats from October 15
पंचायतों में 15 अक्तूबर से विशेष स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायतों में 15 अक्तूबर से विशेष स्वच्छता अभियान। गली मोहल्लों की सफाई होगी। कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव होगा। बीडीओ व एडीओ पंचायत को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान की राज्य स्तर से भी निगरानी होगी। डीएम व डीपीआरओ को रोजाना फोटो के साथ रिपोर्ट भेजनी जरूरी।
पिछले दिनों हुई बारिश से गांवों में जगह जगह जलभराव हुआ, गंदगी सड़कों पर फैली। संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ा। शासन ने पंचायतों में 15 से 22 अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा से सघन चेकिंग के निर्देश दिए। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में 1123 पंचायत हैं। सफाई टीम हर गांव में जाएगी। इसके लिए गांव वार रोस्टर बनाया। अभियान में करीब 2500 गांव की साफ सफाई होगी। नालियों में कीटनाशक दवाई का छिड़काव होगा।
विज्ञापन

ग्रामीण युवा डीपीआरओ व्हाट्सएप से जुड़े
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि हर ब्लाक में दो विशेष सफाई टीम बनी। जो अधिक आबादी वाले गांवों में भेजी जाएगी। कम आबादी वाले गांवों में नियमित सफाई कर्मचारी के साथ अतिरिक्त मजदूर लगाकर सफाई होगी। गांवों का रोस्टर बना। बीडीओ वह एडीओ पंचायत निगरानी करेंगे। पंचायत सहायक गांव की फोटोग्राफी को तैनात। हर गांव की रोजाना रिपोर्ट आएगी। ढील पर कार्रवाई होगी। डीपीआरओ के अनुसार हर पंचायत का व्हाट्सएप ग्रुप है, ग्रामीण युवा ग्रुप से जुड़े। इसके लिए पंचायत सचिव से संपर्क करें। गांव की साफ सफाई व योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी डीपीआरओ को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed